विश्व
पाकिस्तान में जांच चौकी पर अज्ञात बंदूकधारियों का हमला, 4 अर्धसैनिक बल के जवानों की मौत
Rounak Dey
20 Feb 2021 2:23 AM GMT
![पाकिस्तान में जांच चौकी पर अज्ञात बंदूकधारियों का हमला, 4 अर्धसैनिक बल के जवानों की मौत पाकिस्तान में जांच चौकी पर अज्ञात बंदूकधारियों का हमला, 4 अर्धसैनिक बल के जवानों की मौत](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/02/20/952905-35.webp)
x
सैन्य बलों और पुलिस को निशाना बनाते रहे हैं।
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक सुरक्षा जांच चौकी पर अज्ञात बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिससे अर्धसैनिक बल के चार जवानों की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि यह हमला बृहस्पतिवार को कोहलू जिले के कहान इलाके में हुआ।
बंदूकधारियों ने जमान खान जांच चौकी पर हमला किया जिसके परिणाम स्वरूप फ्रंटियर कोर के चार जवानों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में एक जवान घायल हुआ है।
बता दें कि बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के चलते यहां विद्रोही गुट सक्रिय हो गए हैं। ये गुट पहले भी कई बार पाक सेना और आईएसआई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सैन्य बलों और पुलिस को निशाना बनाते रहे हैं।
Next Story