विश्व

अज्ञात हमलावर ने किया तीन पुलिस अधिकारियों को चाकू और गोली से घायल

Deepa Sahu
28 May 2021 10:04 PM IST
अज्ञात हमलावर ने किया तीन पुलिस अधिकारियों को चाकू और गोली से घायल
x
फ्रांस में शुक्रवार को एक अज्ञात हमलावर ने एक थाने में पुलिस अधिकारी को चाकू मारा।

पेरिस, फ्रांस में शुक्रवार को एक अज्ञात हमलावर ने एक थाने में पुलिस अधिकारी को चाकू मारा और फिर दो अन्य अधिकारियों को गोली मार दी। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर को पकड़ लिया गया है। हमले का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है।

फ्रांस की राष्ट्रीय पुलिस सेवा ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान हमलावर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान की जा रही है। पुलिस ने कहा कि तीनों पुलिस अधिकारी घायल हो गए। हालांकि, किसी की भी जान को खतरा नहीं है। पुलिस सेवा के अनुसार ला चैपे-सुर-एर्ड्रे के नेतेस उपनगर में स्थित थाने में महिला अधिकारी को चाकू मारने के बाद हमलावर ने अपनी बंदूक ली और वहां से भाग गया।
फ्रांस पुलिस ने संदिग्ध को तलाशने के लिये हेलीकॉप्टर, खोजी कुत्ते और 200 से अधिक अधिकारियों को तैनात किया। उसका पता चलने के बाद अधिकारी उसे पकड़ने गए तो उसने उनपर भी गोली चलाई।
Next Story