विश्व

अफगानिस्तान में बढ़ी बेरोजगारी, नौ लाख अफगानों ने खोई नौकरी

Neha Dani
10 May 2022 4:41 AM GMT
अफगानिस्तान में बढ़ी बेरोजगारी, नौ लाख अफगानों ने खोई नौकरी
x
अपनी नौकरी खोने वाले लोगों की संख्या 2022 के मध्य तक 700,000 से 900,000 लोगों तक पहुंचने की उम्मीद है।

अफगानिस्तान पुनर्निर्माण के लिए अमेरिकी विशेष महानिरीक्षक (SIGAR) के अनुसार, तालिबान के पिछले अगस्त में नियंत्रण करने के बाद से कम से कम 900,000 अफगान अपनी नौकरी खो चुके हैं। वहीं तालिबान के आने के बाद महिलाओं का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

कामकाजी महिलाओं के प्रतिशत में गिरावट
द खामा प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, कामकाजी महिलाएं अनुपातहीन रूप से प्रभावित हैं, सिगार के अनुसार, 2022 के मध्य तक महिलाओं के रोजगार में 21 प्रतिशत की गिरावट आने की संभावना है। तालिबान सरकार के सत्ता में आने के बाद सबसे ज्यादा अफगान की महिलाएं प्रभावित हुई हैं। आने वाले दिनों में यह गिरावट और होने की संभावना है।
रोजगार क्षेत्रों को किया गया तबाह
जब से तालिबान ने सत्ता संभाली है, बेरोजगारी आसमान छू रही है, और देश के कई हिस्सों में गरीबी ने लाखों लोगों को खतरे में डाल दिया है। रोजगार के कई क्षेत्र राजनितिक परिवर्तन के कारण प्रभावित हुए हैं। तालिबान सरकार के आने के बाद अफगानिस्तान में सिविल सेवा और निर्माण उद्योग जैसे कई क्षेत्र तबाह किये गए जिससे बड़े पैमाने पर नौकरियां प्रभावित हुई हैं।
नौ लाख लोगों ने खोई नौकरियां
खामा प्रेस के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार, 2021 की तीसरी तिमाही में 500,000 से अधिक अफगान श्रमिकों ने अपनी नौकरी खो दी, और तालिबान के नियंत्रण के बाद से अपनी नौकरी खोने वाले लोगों की संख्या 2022 के मध्य तक 700,000 से 900,000 लोगों तक पहुंचने की उम्मीद है।


Next Story