विश्व

यूक्रेन अनाज सौदे के नवीनीकरण करने के लिए यूएन कर प्रयास जारी: प्रवक्ता

jantaserishta.com
10 Nov 2022 8:33 AM IST
यूक्रेन अनाज सौदे के नवीनीकरण करने के लिए यूएन कर प्रयास जारी: प्रवक्ता
x
संयुक्त राष्ट्र (आईएएनएस)| संयुक्त राष्ट्र की एक प्रवक्ता ने कहा कि काला सागर अनाज पहल या यूक्रेन अनाज सौद को नए सिरे से शुरू करने के प्रयास के तहत विश्व संस्था लगातार विचार-विमर्श कर रही है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की एक सहयोगी प्रवक्ता स्टेफनी ट्रेमब्ले ने बुधवार को कहा, हम अनाज सौदे के क्रियान्वयन के लिए जहाजों की समय पर, सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही को बनाने के लिए संबंधित पक्षों से आग्रह करते हैं।
प्रवक्ता ने कहा जैसा कि हमने पहले उल्लेख किया है, यह एक महत्वपूर्ण आपूर्ति लाइन है, और दुनिया को अधिक से अधिक खाद्य पदार्थ पहुंचाने के लिए इसका निर्बाध जारी रहना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि मामले में व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के प्रमुख रेबेका ग्रिनस्पैन और मानवीय मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र के अवर महासचिव मार्टिन ग्रिफिथ शुक्रवार को जिनेवा में रूस के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक करेंगे।
उल्लेखनीय है कि काला सागर अनाज पहल की प्रारंभिक अवधि, जो काला सागर बंदरगाहों से यूक्रेनी अनाज और अन्य कृषि उत्पादों के निर्यात की अनुमति देती है, 19 नवंबर को समाप्त हो रही है। संबंधित पक्षों ने सहमति जाहिर की थी कि अगर किसी को विरोध नहीं होगा तो यह सौदा खुद ही आगे बढ़ जाएगा।
रूस ने 29 अक्टूबर को रूसी काला सागर बेड़े पर हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र और तुर्की द्वारा किए गए सौदे से खुद को अलग कर लिया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार विचार-विमर्श के बाद मास्को फिर से सौदे में शामिल होने को सहमत हो गया है।
काला सागर अनाज पहल के साथ रूसी खाद्य उत्पादों और उर्वरकों के निर्यात की सुविधा पर भी एक समझौता हुआ है। मास्को ने रूसी निर्यात की प्रगति में कमी की लगातार शिकायत की है।
यह पूछे जाने पर कि क्या संयुक्त राष्ट्र को काला सागर अनाज पहल के नवीनीकरण पर रूस के इरादों के बारे में कोई जानकारी मिली है, ट्रेमब्ले ने कहा कि बातचीत जारी है।
उन्होंने कहा, यह बैठक (जिनेवा में) दो दिनों में होने जा रही है। इस इस बारे में पहले से अनुमान न लगाएं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story