विश्व
संयुक्त राष्ट्र महासचिव: अफगानिस्तान के हालातों पर सभी पक्षों से नागरिकों की रक्षा करने का किया आग्रह
Rounak Dey
14 Aug 2021 1:47 AM GMT
x
अपराधियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
अफगानिस्तान के मौजूदा हालातों पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने सभी पक्षों से अफगानिस्तान के नागरिकों पर संघर्ष के विनाशकारी प्रभाव पर ध्यान देने का आग्रह किया है। अफगानिस्तान की स्थिति पर गुटेरेस ने चेतावनी दी कि नागरिकों के खिलाफ हमलों को निर्देशित करना अंतरराष्ट्रीय और मानवीय कानून का गंभीर उल्लंघन है और एक युद्ध अपराध है।
उन्होंने कहा कि तालिबान और अफगान सुरक्षा बलों के बीच लड़ाई से भारी नुकसान हो रहा है। कम से कम 2 लाख 41 हजार लोग अपने घरों से भागने के लिए मजबूर हो गए हैं और यह संख्या बढ़ती ही जा रही है। तालिबान और सेना के बीच का संघर्ष महिलाओं और बच्चों पर एक बड़ा असर डाल रहा है।
उन्होंने कहा कि अपराधियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। गुटेरेस ने कहा कि अफगानिस्तान नियंत्रण से बाहर हो रहा है, क्योंकि कम से कम 2 लाख 41 हजार लोग अपने घरों से भागने को मजबूर हो गए हैं और मानवीय जरूरतें समय के साथ बढ़ रही हैं।
अपराधियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए: गुटेरेस
उन्होंने कहा कि मैं सभी पक्षों से अफगानिस्तान के नागरिकों पर संघर्ष के विनाशकारी प्रभाव पर ध्यान देने का आह्वान करता हूं। नागरिकों की रक्षा के लिए सभी को आगे आना चाहिए। नागरिकों के खिलाफ हमलों को निर्देशित करना अंतरराष्ट्रीय और मानवीय कानून का गंभीर उल्लंघन है और युद्ध अपराध के बराबर है। अपराधियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
Next Story