विश्व

सोमालिया में बाढ़ से निपटने के लिए UN तैयार

jantaserishta.com
25 March 2023 9:09 AM IST
सोमालिया में बाढ़ से निपटने के लिए UN तैयार
x
संयुक्त राष्ट्र (आईएएनएस)| संयुक्त राष्ट्र संघ सोमालिया में बाढ़ से निपटने के लिए खुद को तैयार कर रहा है, क्योंकि सोमालिया में इस साल बारिश का मौसम जल्दी आ गया है। यूएन ऑफिस फॉर कोऑर्डिनेशन ऑफ ह्यूमैनिटेरियन अफेयर्स (ओसीएचए) ने शुक्रवार को कहा कि सोमालिया में बारिश का मौसम, जो आम तौर पर अप्रैल से जून तक चलता है, इस साल जल्दी आ गया है। इससे देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई।
ओसीएचए ने कहा, देश में अचानक आई बाढ़ ने 14 लोगों की जान ले ली, हजारों विस्थापित हो गए और संपत्तियों को नष्ट कर दिया। कई विस्थापन स्थल भी डूब गए हैं।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के हवाले से यह चेतावनी दी गई है कि बारिश से हैजा सहित अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story