विश्व
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख ने फिलिस्तीन और इजराइल में बढ़ती हिंसा के खिलाफ चेताया
jantaserishta.com
4 March 2023 9:47 AM IST

x
जिनेवा (आईएएनएस)| संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने कहा है कि इजराइल और फिलिस्तीन में बढ़ती हिंसा निर्दोष लोग प्रभावित हो रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 52वें सत्र में बोलते हुए, तुर्क ने शुक्रवार को कहा कि वर्ष 2022 में 17 वर्षों में सबसे अधिक संख्या में फिलिस्तीनी मारे गए और 2016 के बाद से सबसे अधिक इजराइली मारे गए। तुर्क ने कब्जे वाले फिलिस्तीनी क्षेत्र पर अपनी रिपोर्ट पर में कहा, मौत का आंकड़ा 2023 के प्रांरभ में और तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने तुर्क के हवाले से कहा है कि 131 फिलिस्तीनियों को इजरायली सुरक्षा बलों द्वारा मार दिया गया है।
तुर्क ने कहा कि 2017 के बाद से, इस तरह की 15 प्रतिशत से कम हत्याओं की जांच की गई थी, और 1 प्रतिशत से भी कम पर अभियोग लगाया गया था।
उन्होंने परिषद को बताया कि इसी अवधि के दौरान, 13 इजरायली फिलिस्तीनियों द्वारा मारे गए, जिनमें तीन बच्चे शामिल थे।
उन्होंने कहा, दोनों पक्षों के बीच संकीर्णता बढ़ती जा रही है। इसमें कोई भी किसी के बच्चों के लिए शांति और सुरक्षा की उम्मीद भी नहीं कर सकता है।
उन्होंने सभी पक्षों से अतिवाद और हिंसा से पीछे हटने और सभी इजरायलियों और फिलिस्तीनियों के सम्मान, शांति और सुरक्षा को सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
उन्होंने जोर देकर कहा,इस हिंसा को समाप्त करने के लिए, कब्जे को समाप्त करना होगा।
Tagsसंयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुखसंयुक्त राष्ट्रफिलिस्तीनइजराइलहिंसाUnited Nations Human Rights ChiefUnited NationsPalestineIsraelViolence
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





