विश्व

संयुक्त राष्ट्र ने चीन के झिंजियांग में मानवाधिकारों के उल्लंघन पर जताई चिंता

Subhi
10 Nov 2022 1:45 AM GMT
संयुक्त राष्ट्र ने चीन के झिंजियांग में मानवाधिकारों के उल्लंघन पर जताई चिंता
x

संयुक्त राष्ट्र ने अपनी हालिया रिपोर्ट में चीन के शिनजियांग क्षेत्र में मानवाधिकारों के उल्लंघन पर चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र के एक उच्च स्तरीय पैनल ने पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्रों में किए गए चीन के मानवाधिकारों के हनन की आलोचना की है।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त ने जारी की रिपोर्ट

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त (OHCHR) के कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, चीन शिनजियांग क्षेत्र में गंभीर और अनुचित प्रतिबंधों का उपयोग करते हुए मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि शिनजियांग क्षेत्र में जबरन चिकित्सा उपचार, जबरन श्रम, यौन और लिंग आधारित हिंसा की घटनाओं, प्रजनन अधिकारों के उल्लंघन और धार्मिक स्थलों के विनाश के सबूत मिले हैं।

पिछले कुछ सालों में बढ़ा अत्याचार

बैंकाक पोस्ट ने बयान में कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान चीन के शिनजियांग से जुड़ी कई रिपोर्ट सामने आई है। जिनमें धर्म पर विश्वास, आंदोलन, संघ और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर प्रतिबंधों का लोगों ने सामना किया है।

संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत ने व्यक्त की चिंता

अल्पसंख्यक मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत फर्नांड डी वेरेन्स ने मानवता के खिलाफ बढ़ते अपराध के बारे में विचार व्यक्त किए। उन्होंने नसबंदी, जबरन गर्भपात को सूचीबद्ध किया। वहीं, ओएचसीएचआर (OHCHR) की रिपोर्ट जारी होने के बाद संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने कहा कि शिनजियांग पर मानवाधिकार रिपोर्ट चिंता की बात है।

नरसंहार के खिलाफ आवाज उठाना जारी रखेगा अमेरिका

लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने आगे कहा कि इन निष्कर्षों में संदेह की कोई जगह नहीं है कि चीन ने मानव अधिकारों का घोर उल्लंघन किया है और उनका कार्य मानवता के खिलाफ हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका चीन द्वारा मानवता के खिलाफ किए गए नरसंहार और अपराधों को उठाना जारी रखेगा।


Next Story