विश्व

संयुक्त राष्ट्र की ओर से सीमा पार से सीरिया की मदद जारी

jantaserishta.com
4 March 2023 9:56 AM IST
संयुक्त राष्ट्र की ओर से सीमा पार से सीरिया की मदद जारी
x
संयुक्त राष्ट्र (आईएएनएस)| भूकंप के मद्देनजर विश्व खाद्य कार्यक्रम और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) से सहायता के 22 ट्रक तुर्की से उत्तर पश्चिमी सीरिया पहुंचे। 9 फरवरी से अब तक 557 ट्रकों की सीमा पार डिलीवरी हुई है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने दी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने शुक्रवार को एक दैनिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने 14 फरवरी को इदलिब की पहली अंतर-एजेंसी यात्रा के बाद से उत्तर-पश्चिम सीरिया में 18 अंतर-एजेंसी क्रॉस-बॉर्डर मिशन किए हैं।
गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र कार्यालय और यूनिसेफ के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक मिशन को अंजाम दिया।
हक ने कहा, भूकंप के बाद सीरिया में 1 लाख 5 हजार से अधिक परिवार विस्थापित हो गए हैं। कई लोग अन्य समुदायों के साथ रह रहे हैं या घरों में वापस जा रहे हैं, इससे विस्थापितों की कुल संख्या का अनुमान लगाना बहुत मुश्किल हो गया है।
विश्व निकाय वर्तमान में परिवारों की वापसी की सुविधा के लिए प्रभावित इमारतों के संरचनात्मक क्षति आकलन कर रहा है। हक ने बताया कि सीरिया को अब तक 17.3 करोड़ डॉलर या आवश्यक धन का 43.5 प्रतिशत प्राप्त हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story