विश्व
पेरू विरोध प्रदर्शनों में मौतों से संयुक्त राष्ट्र प्रमुख स्तब्ध
jantaserishta.com
12 Jan 2023 8:54 AM IST

x
संयुक्त राष्ट्र (आईएएनएस)| संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस पेरू में विरोध प्रदर्शनों में मौतों से स्तब्ध हैं। उनके प्रवक्ता ने यह बात कही। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बुधवार को कहा, महासचिव पेरू की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं, वहां हुई मौतों से उन्हें गहरा झटका लगा है। प्रवक्ता ने कहा, वह अधिकारियों से मानवाधिकारों का सम्मान सुनिश्चित करने और इसके उल्लंघन के आरोपों की स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग करते हैं।
दुजारिक ने एक दैनिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि महासचिव ने रेखांकित किया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





