विश्व
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने गाजा में हमले के लिए एआई उपयोग करने की खबरों पर जताई चिंता
jantaserishta.com
6 April 2024 9:03 AM IST

x
फाइल फोटो
संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गाजा में बमबारी के लिए इजराइली सेना द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग करने की खबरों पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, खबरों से पता चला है कि एआई का उपयोग विशेष रूप से घनी आबादी वाले इलाकों में लक्ष्यों की पहचान के लिए किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में नागरिक हताहत हुए हैं।"
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने गुटेरेस के हवाले से कहा कि इजराइली सैन्य अभियान में अब तक 32 हजार से अधिक लोग मारे गए हैं और 75 हजार से अधिक घायल हुए हैं। इनमें महिलाओं व बच्चों की संख्या अधिक है।
उन्होंने कहा कि गाजा में दस लाख से अधिक लोग भयावह भूख का सामना कर रहे हैं। भोजन और पानी की कमी के कारण बच्चे मर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा, "फिलिस्तीनी लोगों की सामूहिक सजा को कोई भी उचित नहीं ठहरा सकता।"
Tagsसंयुक्त राष्ट्र महासचिवएंटोनियो गुटेरेससंयुक्त राष्ट्रगाजाएआईUnited Nations Secretary-GeneralAntonio GuterresUnited NationsGazaAI
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





