विश्व

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने बुर्किना फासो में तख्तापलट पर चिंता व्यक्त की

jantaserishta.com
2 Oct 2022 2:09 PM IST
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने बुर्किना फासो में तख्तापलट पर चिंता व्यक्त की
x
संयुक्त राष्ट्र (आईएएनएस)| संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने तख्तापलट के बाद बुर्किना फासो की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने शनिवार को एक बयान में कहा, महासचिव "हथियारों के बल पर सत्ता पर कब्जा करने के किसी भी प्रयास की कड़ी निंदा करते हैं और सभी नेताओं से हिंसा से परहेज करने और बातचीत करने का आह्वान करते हैं।"
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बुर्किना फासो सेना के कप्तान इब्राहिम त्रोरे ने शुक्रवार शाम को राष्ट्रपति दामिबा को सत्ता से बेदखल करने की घोषणा की।
शुक्रवार सुबह राजधानी औगाडौगौ में गोलियों की आवाज सुनी गई। सैनिकों द्वारा राष्ट्रपति भवन, सार्वजनिक टेलीविजन और शहर के कुछ रणनीतिक बिंदुओं तक पहुंच को अवरुद्ध कर दिया गया।
बयान में कहा गया, "महासचिव ने देश में संवैधानिक व्यवस्था में वापसी की दिशा में क्षेत्रीय प्रयासों के लिए अपना पूर्ण समर्थन दिया है। बुर्किना फासो को देश के कुछ हिस्सों में सक्रिय आतंकवादी समूहों और आपराधिक नेटवर्क से लड़ने के लिए शांति, स्थिरता और एकता की जरूरत है।"
गुटेरेस ने बुर्किना फासो के लोगों के साथ टिकाऊ शांति और स्थिरता की दिशा में उनके प्रयासों में साथ देने के लिए संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबद्धता की बात भी दोहराई।
शुक्रवार का तख्तापलट इस साल बुर्किना फासो में दूसरा तख्तापलट था। इससे पहले 24 जनवरी को राष्ट्रपति रोच काबोरे को उखाड़ फेंका गया था, और दामिबा ने 16 फरवरी को शपथ ली थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story