विश्व
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने सीरिया के अलेप्पो हवाई अड्डे पर हमले पर जताई चिंता
jantaserishta.com
24 March 2023 9:01 AM IST

x
संयुक्त राष्ट्र (आईएएनएस)| संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सीरिया के अलेप्पो हवाई अड्डे पर इजरायली हवाई हमले पर चिंता व्यक्त की है। गुटेरेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा, महासचिव अलेप्पो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हमलों को लेकर चिंतित हैं। इसके परिणामस्वरूप क्षति हुई और हवाई अड्डा बंद हो गया। इससे संयुक्त राष्ट्र मानवीय हवाई सेवा की एक उड़ान को भी रद्द करना पड़ा।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के हवाले से हक ने कहा कि महासचिव ने सभी पक्षों को अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून सहित अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपने दायित्वों का सम्मान करने की याद दिलाई है।
वह नागरिकों को नुकसान पहुंचाने वाले और नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने वाले हमलों से बचने की सलाह देते हैं।
Tagsसंयुक्त राष्ट्र प्रमुखएंटोनियो गुटेरेससीरियाअलेप्पो हवाई अड्डाUN ChiefAntonio GuterresSyriaAleppo Airport
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





