विश्व

युगांडा में स्कूल पर हमले की संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने की निंदा

jantaserishta.com
18 Jun 2023 10:39 AM IST
युगांडा में स्कूल पर हमले की संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने की निंदा
x
संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने एलाइड डेमोकेट्रिक फोर्सेज (एडीएफ) समूह द्वारा पश्चिमी युगांडा के एक स्कूल पर हमले की कड़ी निंदा की है। युगांडा के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि एडीएफ विद्रोहियों ने शुक्रवार रात कांगो की सीमा पर मपोंडवे में लुबिरिरा सेकेंडरी स्कूल पर हमला किया, जिसमें कम से कम 37 बच्चों की मौत हो गई, वहीं कम से कम आठ बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि छह विद्रोहियों के कब्जे में हैं।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के हवाले से एक बयान में उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि इस भयावह हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। बयान में कहा गया है कि महासचिव ने पीड़ितों के परिवारों और युगांडा की सरकार और लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और अगवा लोगों की तत्काल रिहाई का आह्वान किया। इसमें कहा गया है कि गुटेरेस ने कांगो और युगांडा के बीच सीमा पार असुरक्षा से निपटने और क्षेत्र में स्थायी शांति बहाल करने के लिए क्षेत्रीय साझेदारी सहित सामूहिक प्रयासों के महत्व को दोहराया।
एडीएफ युगांडा का एक विद्रोही समूह है, जो पूर्वी कांगो के जंगलों में छिपा हुआ है। यह मध्य अफ्रीका में इस्लामिक स्टेट की एक शाखा है। विद्रोही समूह पर पूर्वी कांगो के गांवों में हमले करने का आरोप है। युगांडा की सेना और उनके कांगो समकक्षों ने नवंबर 2021 में विद्रोही समूह के खिलाफ संयुक्त अभियान शुरू किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story