विश्व

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने गाजा में चार नागरिकों पर हुए हमले की जांच का किया आह्वान

jantaserishta.com
23 March 2024 9:45 AM IST
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने गाजा में चार नागरिकों पर हुए हमले की जांच का किया आह्वान
x
संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने उस ड्रोन फुटेज की जांच का आह्वान किया है जिसमें गाजा में चार नागरिकों पर इजरायली हमले को दिखाया गया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एंटोनियो गुटेरेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा, ''महासचिव उस वीडियो से बहुत परेशान हैं जिसमें कथित तौर पर गाजा में चार फिलिस्तीनियों को इजरायली हवाई हमलों में मारा गया था। निहत्थे चलते नागरिकों को निशाना बनाया गया था।''
फरहान हक ने कहा, ''एंटोनियो गुटेरेस ने इन घटनाओं की गहन, स्वतंत्र और विश्वसनीय जांच का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि युद्ध के सभी पक्षों को अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करना चाहिए।'' एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया आउटलेट से मिले वीडियो में देखा गया कि चार लोग निहत्थे रोड पर चल रहे थे। एक इजरायली ड्रोन ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें दो लोग मौके पर मौत हो गई। वहीं एक जिंदा बचे व्यक्ति को भागने का प्रयास करते देखा गया। दूसरे हमले में वह भी मारा गया। जबकि, दूसरे अन्य व्यक्ति को रोड पर लड़खड़ाते हुए देखा गया, उस पर एक और मिसाइल हमला हुआ जिसमें उसकी भी मौत हो गई।
मीडिया आउटलेट के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि हमला फरवरी 2024 की शुरुआत में हुआ था, जब अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट ने इजरायल को नरसंहार के कृत्यों से बचने के लिए सभी उपाय करने का आदेश दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story