विश्व
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने रमजान के दौरान गाजा-सूडान में संघर्ष विराम का किया आह्वान
jantaserishta.com
12 March 2024 8:47 AM IST

x
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने रमजान के दौरान गाजा-सूडान में संघर्ष विराम का किया आह्वान
संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने रमजान के दौरान गाजा और सूडान में संघर्ष विराम का आह्वान किया है। गौरतलब है कि रमज़ान के दौरान दुनिया भर के मुसलमान जश्न मनाते हैं और शांति, मेल-मिलाप व एकजुटता के मूल्यों का प्रसार करते हैं। यूएन चीफ ने कहा, फिर भी गाजा में हत्या, बमबारी व रक्तपात जारी है।
शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा, उनके कार्यकाल में दुनिया में बहुत बड़े पैमाने पर नागरिकों की हत्या हुई और विनाश हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि राफा पर इजराइली हमले की धमकी गाजा के लोगों की जिंदगी को और भी कठिन बना सकती है।
गुटेरेस ने रमजान के दौरान सूडान में संघर्ष समाप्त करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा, "संघर्ष के कारण सूडान के लोग अनगिनत कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।"
Tagsसंयुक्त राष्ट्र प्रमुखसंयुक्त राष्ट्रएंटोनियो गुटेरेसरमजानUnited Nations ChiefUnited NationsAntonio GuterresRamadan
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





