विश्व
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने की कोलंबिया में संघर्षविराम की घोषणा
jantaserishta.com
2 Jan 2023 9:37 AM IST

x
संयुक्त राष्ट्र (आईएएनएस)| संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कोलंबियाई सरकार और पांच सशस्त्र समूहों के बीच छह महीने के संघर्ष विराम की घोषणा की है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने नए साल की पूर्व संध्या पर 1 जनवरी से 30 जून, 2023 तक पांच विद्रोही समूहों के साथ द्विपक्षीय संघर्ष विराम समझौते की घोषणा की, जिसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने रविवार को एक बयान में कहा, संघर्ष विराम नए साल की शुरुआत के साथ ही कोलंबियाई लोगों के लिए व्यापक शांति की आशा की किरण है।
महासचिव को भरोसा है कि इन प्रतिबद्धताओं का पालन करने से हिंसा और संघर्ष प्रभावित समुदायों की पीड़ा कम होगी, जबकि चल रहे संवादों में विश्वास पैदा करने में मदद मिलेगी।
बयान में कहा गया है कि महासचिव ने पूर्ण और स्थायी शांति हासिल करने के कोलंबिया के प्रयासों के लिए संयुक्त राष्ट्र के समर्थन की फिर से पुष्टि की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





