विश्व
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख व जेलेंस्की ने की गरीब देशों पर यूक्रेन अनाज सौदे के प्रभाव की चर्चा
jantaserishta.com
19 Nov 2022 11:26 AM IST

x
संयुक्त राष्ट्र (आईएएनएस)| संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति ब्लादीमिर जेलेंस्की के साथ फोन पर बात की और ब्लैक सी ग्रेन इनिशिएटिव के भविष्य और गरीब देशों पर इसके प्रभाव पर चर्चा की। संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। गुटेरेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने शिन्हुआ समाचार एजेंसी के हवाले से कहा कि हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि पहल के माध्यम से काला सागर के पार भेजी जा रही खाद्य सहायता न केवल विश्व खाद्य कीमतों को कम करने में सक्षम हो और गरीब देशों को राहत प्रदान करे।
गुटेरेस ने गुरुवार को ब्लैक सी ग्रेन इनिशिएटिव के 120 दिनों के लिए हुए नवीनीकरण का स्वागत किया। यह 19 नवंबर को समाप्त हो रही थी।
रूस और यूक्रेन ने गुरुवार को काला सागर बंदरगाहों से अनाज और उर्वरकों के निर्यात के सौदे को और 120 दिन के लिए बढ़ाने पर अपनी सहमति दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





