विश्व

यूक्रेन में शांति के लिए आगे आया यूएन, पहले पुतिन से फिर जेलेंस्की से मिलेंगे एंटोनियो गुटेरस

Rounak Dey
23 April 2022 3:44 AM GMT
यूक्रेन में शांति के लिए आगे आया यूएन, पहले पुतिन से फिर जेलेंस्की से मिलेंगे एंटोनियो गुटेरस
x
पत्रों के साथ युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत करने की मांग की है। अब दोनों के बीच इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।

रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी से लगातार जंग जारी है। यूक्रेन के कई शहर तबाह हो चुके हैं। इस बीच युद्ध प्रभावित यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र प्रमुख अगले हफ्ते राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे।

संयुक्त राष्ट्र ने एक बयान में कहा कि यूएन प्रमुख एंटोनियो गुटेरस अगले हफ्ते गुरुवार को (28 अप्रैल) जेलेंस्की और यूक्रेन के विदेश मंत्री से मुलाकात करेंगे। संयुक्त राष्ट्र ने शुक्रवार को कहा कि यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस अगले हफ्ते यूक्रेन में राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे।
संयुक्त राष्ट्र की ओर से यह बयान उस समय आया जब कुछ घंटों पहले यह कहा गया कि एंटोनियो गुटेरस मास्को में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से युद्ध के मसले पर मिलेंगे। क्रेमलिन ने शुक्रवार को पुष्टि की है कि व्लादिमीर पुतिन मंगलवार को एंटोनियो गुटेरेस से मिलेंगे।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने इस सप्ताह पत्र भेजकर व्यक्तिगत बैठकों का आग्रह करते हुए संयुक्त राष्ट्र के लिए पहल को फिर से हासिल करने का प्रयास किया।
गौरतलब है कि 24 फरवरी से लगातार जारी रूसी हमले की वजह से यूक्रेन संकट काफी गहरा गया है। इस युद्ध ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों को भी विभाजित कर दिया है। अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, चीन और रूस संयुक्त राष्ट्र के स्थाई सदस्य हैं। चीन ने यूक्रेन पर रूसी हमले की आलोचना करने से इनकार कर दिया है।
बता दें कि यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने मंगलवार को भेजे गए पत्रों के साथ युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत करने की मांग की है। अब दोनों के बीच इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।

सहभार: आउटलुक न्यूज़

Next Story