विश्व

रूसी सेना को इस तरह रोक रहे यूक्रेनी, नागरिकों का साथ मिलने से भी बढ़ी ताकत

Subhi
28 Feb 2022 6:13 AM IST
रूसी सेना को इस तरह रोक रहे यूक्रेनी, नागरिकों का साथ मिलने से भी बढ़ी ताकत
x
अत्याधुनिक हथियारों से लैस रूस की सेना को यूक्रेन के शहरों पर कब्जा करने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ रही है। वजह है यूक्रेनी सैनिकों व नागरिकों द्वारा रूसी सैनिकों व टैंकों को रोके जाने के लिए तमाम तरीके अपना रहे हैं।

अत्याधुनिक हथियारों से लैस रूस की सेना को यूक्रेन के शहरों पर कब्जा करने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ रही है। वजह है यूक्रेनी सैनिकों व नागरिकों द्वारा रूसी सैनिकों व टैंकों को रोके जाने के लिए तमाम तरीके अपना रहे हैं। यूक्रेनी सेना को लगातार नागरिकों का साथ मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग सेना में शामिल हो रहे हैं। इससे ताकत बढ़ी है। यूक्रेनी सेना ने रविवार को कहा कि उसने रूसी सेना के आगे बढ़ने की गति धीमी कर दी है।

रूसी सेना की सप्लाई लाइन काटी

ऐसा उसने रूसी सेना की सप्लाई लाइन को बाधित करके किया है। किसी भी सेना के लिए सप्लाई लाइन का मजबूत होना बहुत आवश्यक माना जाता है। इस बीच यूक्रेन को कई देशों से हथियारों की मदद भी मिलने लगी है। आस्ट्रेलिया के पीएम स्काट मोरिसन ने कहा है कि उनका देश यूक्रेन को इस युद्ध में मजबूती के लिए घातक हथियार प्रदान करेगा।

मित्र देशों से मिलने लगे हथियार

जर्मनी ने भी यूक्रेन को मदद देना शुरू कर दिया है। शनिवार को उसने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए युद्ध की स्थिति के विवादित क्षेत्र में हथियार भेजने का फैसला किया था। वह यूक्रेन को हजारों युद्ध में काम आने वाले हेलमेट पहले ही भेज चुका है।

आम लोग आए आगे

इंटरनेट मीडिया पर वायरल एक पोस्ट के अनुसार यूक्रेन के एक कार सवार ने रास्ते में रूसी सैन्य वाहन के पास खड़े सैनिकों से पूछा कि क्या वह रास्ता भूल गए हैं। क्या वह उन्हें वापस रूस तक टो करके ला सकता है।

यूक्रेन में शुरू हुई स्टारलिंक की ब्राडबैंड सेवाएं

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क ने शनिवार को कहा कि उनकी कंपनी की स्टारलिंक इंटरनेट सेवाएं यूक्रेन में शुरू हो गई हैं। यह कदम यूक्रेन के उपप्रधानमंत्री मायखाइलो फेडोरोव द्वारा अमेरिकी व्यवसायी से युद्ध प्रभावित यूक्रेन में स्टारलिंक स्टेशन प्रदान करने का आग्रह करने के बाद उठाया गया है। रूस के हमले में यहां इंटरनेट सेवाएं बाधित हो गई थीं।


Next Story