यूक्रेन के सैनिकों ने एक दिन में ढूंढी 1500 माइन, पकड़ी गई रूसी सैनिकों की चाल

कीव: यूक्रेन के उत्तरी इलाके से पीछे हट रहे रूसी सैनिकों की नई चाल सामने आई है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस के सैनिक यूक्रेन के इलाकों को खाली करते समय वहां माइन बिछा रहे हैं. यूक्रेन का दावा है कि उसने कीव के नजदीक रूसी कब्जे वाले 30 गांव और कस्बों को छुड़ा लिया है. बता दें कि पिछले सप्ताह रूस ने ऐलान किया था कि वह जंग के दौरान पूर्वी यूक्रेन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उत्तरी इलाके कीव और चेर्निहाइव से सेना कम करेगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





