विश्व

यूक्रेनी पीएम ने 2023 के लिए सरकार की प्राथमिकताएं बताई

jantaserishta.com
4 Jan 2023 11:43 AM IST
यूक्रेनी पीएम ने 2023 के लिए सरकार की प्राथमिकताएं बताई
x

राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर जेलेंस्‍की

कीव (आईएएनएस)| यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शिम्हाल ने 2023 के लिए सरकार की 10 प्राथमिकताओं को रेखांकित किया है, जिसमें सेना और पूरे सुरक्षा और रक्षा क्षेत्र के लिए समर्थन शामिल है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शिम्हाल ने टेलीग्राम पर कहा, वर्ष 2023 यूक्रेन की जीत का वर्ष होना चाहिए। हम इसके लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं।
आगे उन्होंने कहा, यूरोपीय संघ और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नैटो) में एकीकरण भी यूक्रेन के लिए एक शीर्ष लक्ष्य है।
प्राथमिकताओं में संघर्ष के बाद पुनर्निर्माण, ऊर्जा सुरक्षा, मैक्रो-वित्तीय स्थिरता और युद्ध के दिग्गजों के लिए समर्थन शामिल हैं।
शिम्हल ने कहा कि, सरकार शिक्षा के विकास और विकेंद्रीकरण, पेंशन और लोक प्रशासन सुधारों को लागू करने पर भी ध्यान केंद्रित करेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story