
x
Kyiv कीव: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की मांग यूक्रेन के कुछ सांसदों ने उठाई है। सांसदों ने मास्को-कीव के संघर्ष में मध्यस्थता के अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रयासों की सराहना की है। यूक्रेनी सांसदों के एक समूह ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट करने का प्रस्ताव रखा, जिसमें उनकी "रणनीतिक दूरदर्शिता" के साथ ही मास्को और कीव के बीच संघर्ष को सुलझाने के प्रयासों की प्रशंसा की गई है। दुनिया भर के कई राजनेता पहले ही इसी तरह के संकेत दे चुके हैं।
सोमवार को इस विधेयक को आठ सांसदों ने प्रस्तुत किया, जिनमें दक्षिणपंथी 'फॉर द फ्यूचर' की हाई-प्रोफाइल सांसद अन्ना स्कोरोखोद और वोलोदिमीर जेलेंस्की की 'सर्वेंट ऑफ द पीपल पार्टी' के जॉर्जी माजुराशू शामिल हैं। मसौदा विधेयक के साथ दिए गए एक नोट में लिखा गया है कि ट्रंप ने "बातचीत के लिए बार-बार तत्परता दिखाई है" और वैश्विक संघर्षों को कम करने के लिए कदम उठाए हैं। संघर्ष के बढ़ने के दौरान, राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने कीव और मास्को दोनों के साथ सक्रिय राजनयिक संबंध स्थापित करके रणनीतिक दूरदर्शिता का परिचय दिया, जिससे तनाव कम करने में मदद मिली।"
आरटी न्यूज के अनुसार विधेयक की समीक्षा समिति द्वारा की जानी है, और यह स्पष्ट नहीं है कि इसे मतदान के लिए रखा जाएगा या नहीं। जुलाई में, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मिडिल ईस्ट में ट्रंप के मध्यस्थता प्रयासों का हवाला देते हुए ट्रंप को इस पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया था। इससे पहले जून में, पाकिस्तान ने घोषणा की थी कि उसने औपचारिक रूप से इस पुरस्कार के लिए ट्रंप के नाम की सिफारिश की है। कंबोडिया ने भी थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर संघर्ष को रुकवाने में ट्रंप की भूमिका की प्रशंसा की और इस पुरस्कार के लिए उन्हें सही कैंडिडेट बताया।
ट्रंप खुद कई बार विभिन्न मंचों से कह चुके हैं कि वे नोबेल शांति पुरस्कार के "हकदार" हैं। बार-बार दावा करते हैं कि केवल सात महीनों में ही उन्होंने "सात युद्ध समाप्त कराए हैं।"
Tagsडोनाल्ड ट्रंपनोबेल शांति पुरस्कारयूक्रेनमास्को-कीव संघर्षयूक्रेनी सांसदअन्ना स्कोरोखोदजॉर्जी माजुराशूमध्यस्थताअंतरराष्ट्रीय सम्मानवैश्विक तनावजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





