विश्व

रूसी दूतावास के बाहर जमा हुए यूक्रेन के नागरिक, किया प्रदर्शन

Subhi
23 Feb 2022 12:46 AM GMT
रूसी दूतावास के बाहर जमा हुए यूक्रेन के नागरिक, किया प्रदर्शन
x
पूर्वी यूक्रेन के दो इलाकों को अलग देश की मान्यता दिए जाने से नाराज यूक्रेन के नागरिक कीव स्थित रूसी दूतावास के बाहर जमा होगा। इन लोगों ने वहां नारे लगाए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

पूर्वी यूक्रेन के दो इलाकों को अलग देश की मान्यता दिए जाने से नाराज यूक्रेन के नागरिक कीव स्थित रूसी दूतावास के बाहर जमा होगा। इन लोगों ने वहां नारे लगाए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि रूस के इस कदम की दुनिया में चहुओर तीखी आलोचना हो रही है। अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय यूनियन के 27 सदस्यों और कई अन्य देशों ने रूस पर प्रतिबंधों का ऐलान शुरू भी कर दिया है। अन्य पश्चिमी देशों को आशंका है कि स्थितियां बिगड़ने पर एक बड़ा युद्ध हो सकता है।

यूक्रेन है रूस का अभिन्न अंग- पुतिन

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने डोनेत्स्क और लुहान्स्क को स्वतंत्र देश के तौर पर मान्यता दे दी। पुतिन ने यूक्रेन को रूस का अभिन्न अंग बताया। क्रेमलिन के अनुसार पुतिन ने यह कदम उठाने से पहले फ्रांस और जर्मनी के राष्ट्राध्यक्षों को फोन करके अपने निर्णय की जानकारी दे दी थी। हालांकि दोनों देशों ने इस पर निराशा जताई।


Next Story