रूस जैसी महाशक्ति के आगे यूक्रेनी सेना जल्द ही घुटने टेक देगी, जारी की दुश्मनों की सूची

रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी को शुरू हुआ युद्ध अब भी जारी है। इस जंग में न तो रूस जीतता दिख रहा है और न ही यूक्रेन की हार होती नजर आ रही है। इस युद्ध के प्रारंभ में यह माना जा रहा था कि रूस जैसी महाशक्ति के आगे यूक्रेनी सेना जल्द ही घुटने टेक देगी। हालांकि, रक्षा विशेषज्ञों की यह सोच गलत साबित हुई। इस जंग में अमेरिका और नाटो संगठन के देशों से मिली मदद और हथियारों के दम पर यूक्रेन ने रूस को कड़ी टक्कर दी है। इस युद्ध में रूस को अच्छा खासा नुकसान हुआ है। अमेरिका और नाटो ने यूक्रेन की सेना को रक्षा सहयोग के नाम पर प्रशिक्षित किया और कीव को बड़े युद्ध के लिए तैयार किया है। आइए जानते हैं कि अमेरिका के अलावा और कौन से देश यूक्रेन की मदद कर रहे हैं। आखिर यूक्रेन की मदद के पीछे उनका क्या स्वार्थ है। क्या रूसी राष्ट्रपति को यूक्रेन युद्ध का फैसला महंगा पड़ा है।