विश्व

यूक्रेन की सेना ने ओडेसा के पास रूसी सैन्य जहाज मार गिराने का दावा किया

jantaserishta.com
21 March 2022 1:16 PM IST
यूक्रेन की सेना ने ओडेसा के पास रूसी सैन्य जहाज मार गिराने का दावा किया
x
देखें वीडियो।

Russia Ukraine War Updates: रूस और यूक्रेन जंग का आज 26वां दिन है. रूसी सेना ने सोमवार को हाइपरसोनिक और क्रूज मिसाइलों से यूक्रेनी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि पुतिन के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन बातचीत असफल रही तो तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है. इससे पहले जेलेंस्की ने कहा कि मारियूपोल पर हमला इतिहास में दर्ज होगा, क्योंकि रूस ने युद्ध अपराध किया है.

जंग के बीच संयुक्त राष्ट्र ने बड़ा दावा किया है. कहा गया है कि अबतक यूक्रेन के 900 आम नागरिक मारे जा चुके हैं. वहां 1500 लोग जख्मी हैं. रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला किया था.
यूक्रेन की सेना ने ओडेसा के पास रूसी सैन्य जहाज मार गिराने का दावा भी किया है.
जंग के बीच यूक्रेन ने रूस पर अनाज से लदे पांच जहाज चुराने का आरोप लगाया है. जपोरिजिया गवर्नर ने बताया कि जिन जहाजों की चोरी की गई है, उनमें हजारों टन अनाज था
.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि उन जहाजों को Berdyansk बंदरगाह से रूसी टगबोट्स ने चुराया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story