विश्व

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने EU को वर्चुअली किया संबोधित, बोले- रूस को कभी माफ नहीं करेंगे, खड़े हुए सदस्य और तालियां बजाकर बढ़ाया हौसला

jantaserishta.com
1 March 2022 5:47 PM IST
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने EU को वर्चुअली किया संबोधित, बोले- रूस को कभी माफ नहीं करेंगे, खड़े हुए सदस्य और तालियां बजाकर बढ़ाया हौसला
x

नई दिल्ली: रूस की गोलाबारी ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में नागरिकों को निशाना बनाया. यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूसी मिसाइल हमले ने खारकीव शहर के एक केंद्रीय चौक पर हमला किया. उन्होंने इससे आतंक करार दिया है. जेलेंस्की ने कहा कि रूस को कोई माफ नहीं करेगा. इस घटना को कोई नहीं भूलेगा.

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने EU को वर्चुअली संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम अपनी आजादी की लड़ाई लड़ रहे हैं. उन्होंने रूसी हमले को आतंक करार दिया. साथ ही कहा कि रूस लगातार मिसाइलें दाग रहा है. रूस के हमले में 16 बच्चे मारे गए हैं. रूस क्रूज मिसाइलों को आम लोगों पर दाग रहा है.
इस दौरान यूरोपीय संसद में मौजूद प्रतिनिधियों ने ताली बजाकर जेलेंस्की के बयान का समर्थन किया.


ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि पुतिन की युद्ध मशीनरी यूक्रेन को दबाने में सफल नहीं होगी. यह साफ है पुतिन यूक्रेन में विफल होंगे. जॉनसन ने कहा कि रूस को यूक्रेन पर आक्रमण को रोक देना चाहिए. जितनी जल्दी हो सके इसे उलट दिया जाना चाहिए.
PM मोदी ने यूक्रेन के खारकीव में जान गंवाने वाले स्टूडेंट नवीन के पिता से बात की. इस दौरान पीएम ने दुख जताते हुए संवेदना व्यक्त की.

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने EU को वर्चुअली संबोधित किया


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story