विश्व
यूक्रेन की संसद का ईरान पर 50 साल के प्रतिबंध का समर्थन
jantaserishta.com
30 May 2023 9:06 AM IST

x
कीव (आईएएनएस)| यूक्रेन की संसद ने ईरान पर 50 साल के लिए प्रतिबंध लगाने के राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद (एनएसडीसी) के फैसले का समर्थन किया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ब्लादिमिर जेलेंस्की द्वारा संसद में पेश किए गए मंजूरी बिल के समर्थन में सोमवार को आवश्यक न्यूनतम 226 मतों से अधिक 328 मत पड़ा। 27 मई को, एनएसडीसी ने ईरान के खिलाफ प्रतिबंध को मंजूरी दी थी। इसमें सैन्य उपकरणों और दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं और सेवाओं के साथ व्यापार पर पूर्ण प्रतिबंध शामिल है।
प्रतिबंधों में ईरानी निवासियों द्वारा यूक्रेन में संसाधनों, उड़ानों और परिवहन के पारगमन का निलंबन भी शामिल है। ईरानी निवासियों के पक्ष में कुछ आर्थिक और वित्तीय दायित्वों को निभाने पर रोक और ईरानी निवासियों को प्रौद्योगिकियों के हस्तांतरण पर प्रतिबंध भी इस सूची में है। इस महीने की शुरुआत में, जेलेंस्की ने कहा कि ईरान रूस को लड़ाकू ड्रोन की आपूर्ति कर रहा है, इसका उपयोग यूक्रेन के खिलाफ हमलों में किया जाता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





