विश्व

रूस के हमले में यूक्रेन का नेवी बेस तबाह, देखें वीडियो

jantaserishta.com
24 Feb 2022 12:36 PM IST
रूस के हमले में यूक्रेन का नेवी बेस तबाह, देखें वीडियो
x

Russian Military: रूस का यूक्रेन पर हमला लगातार तेज होता जा रहा है. रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया. इसके बाद अब जानकारी सामने आई है कि यूक्रेन के लुंगास्क में दो शहरों ने रूसी सेना के सामने सरेंडर कर दिया है. रूसी सेना इन शहरों में घुसी थी और हमला किया था, जिसके बाद यहां मौजूद यूक्रेन के जवानों ने हालात बिगड़ता देख सरेंडर करने का फैसला किया.

बता दें कि लगातार रूस की सेना यूक्रेन के शहरों की तरफ आगे बढ़ रही है. दोनों देशों के बीच जंग जारी है और मिसाइलों से हमले किए जा रहे हैं. यूक्रेन की तरफ से भी दावा किया गया है कि रूस के एक फाइटर जेट और कुछ हेलिकॉप्टर्स को मार गिराया गया है. साथ ही यूक्रेन ने डटकर मुकाबला करने की बात कही थी. लेकिन अब सरेंडर की खबरें आने के बाद यूक्रेन संकट में घिरता नजर आ रहा है.


रूस के हमले के बाद से यूक्रेन की राजधानी कीव में अफरातफरी का माहौल है. लोग शहर छोड़कर भाग रहे हैं. अचानक रोड पर हैवी ट्रैफिक आ गया है. इससे कई सड़कों पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story