विश्व

यूक्रेन की अहम जीत, रूस को खाली करना पड़ा काला सागर का स्नैक द्वीप

Subhi
1 July 2022 12:47 AM GMT
यूक्रेन की अहम जीत, रूस को खाली करना पड़ा काला सागर का स्नैक द्वीप
x
तीन महीनों से भी ज्यादा समय रूसी हमलों को झेल रहे यूक्रेन को काला सागर में अहम जीत मिली है। अपने युद्धपोतों और नौसैनिक ठिकानों पर यूक्रेन के लगातार हमलों से परेशान होकर रूस की फौजों ने काला सागर में स्थित स्नैक द्वीप खाली कर दिया है। इससे यूक्रेनी बंदरगाहों से होने वाले निर्यातों पर रूसी अवरोध खत्म हो सकेगा।

दूसरी तरफ, मॉस्को ने दावा किया कि उसने सद्भावना के तौर पर स्नैक द्वीप खाली किया है। इस बीच, अमेरिका मे सैन्य सहयोग के तौर पर यूक्रेन को 80 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त मदद देने का एलान किया है।

रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा, यूक्रेन में मानवीय सहायता कार्यक्रम में बाधा न आने देने के लिए वह इस द्वीप से पीछे हटा है। दूसरी तरफ यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के चीफ ऑफ स्टाफ आंद्रेय येरमक ने ट्वीट किया- तोपों और मिसाइलों के हमलों के नतीजे में रूसी फौजों को वहां से भागना पड़ा है।

दूसरी तरफ, बृहस्पतिवार को रूस ने नाटो द्वारा यूक्रेनी फौजों के आधुनिकीकरण पर सहमत होने के बाद पूर्वी यूक्रेन में हमले तेज कर दिए। रूसी सेना लिसिचंस्क से लोगों को निकालने की कोशिश में है। रूसी सेना व यूक्रेन के अलगाववादियों ने लुहांस्क के 95 फीसदी हिस्से व आधे दोनेस्क पर कब्जा कर लिया है।

पुतिन ने फिनलैंड व स्वीडन को सैन्य तैयारियों पर दी चेतावनी

नाटो सम्मेलन के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेताया है कि यदि फिनलैंड और स्वीडन ने अपने क्षेत्र में नाटो सैनिकों की तैनाती की अथवा उनके सैन्य ढांचे खड़े किए तो रूस प्रतिक्रिया करेगा। इस बीच, उधर, यूक्रेनी खुफिया विभाग के मुताबिक मॉस्को ने 144 यूक्रेनी सैनिकों को रिहा कर दिया है। पिछले माह 2,500 यूक्रेनी सैनिकों ने रूसी सेना के आगे आत्मसमर्पण कर दिया था।

Next Story