विश्व

यूक्रेन का अनाज उत्पादन और निर्यात घटा

jantaserishta.com
25 Feb 2023 8:37 AM IST
यूक्रेन का अनाज उत्पादन और निर्यात घटा
x
कीव (आईएएनएस)| रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच यूक्रेन के अनाज उत्पादन और निर्यात में 2022 में तेजी से गिरावट आई है। एक उद्योग निकाय ने यह जानकारी दी। यूक्रेन एग्रीबिजनेस क्लब (यूसीएबी) ने एक रिपोर्ट में कहा कि 2022 में, यूक्रेन का अनाज उत्पादन 37 प्रतिशत गिरकर 53.9 मिलियन टन हो गया। इसका मुख्य कारण रूस द्वारा यूक्रेनी क्षेत्रों पर कब्जा करने, युद्धक कार्रवाइयों और बारूदी सुरंगों से कृषि भूमि का अनुपजाऊ होना है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि अनाज के मुख्य निर्यात मार्गों व बंदरगाहों की नाकाबंदी के कारण यूक्रेन से अनाज का निर्यात पिछले साल 24 प्रतिशत घटकर 38.4 मिलियन टन रह गया।
इसके अनुसार, यूक्रेन का तिलहन उत्पादन पिछले साल 24 प्रतिशत घटकर 17.5 मिलियन टन रह गया, जबकि निर्यात 7.9 मिलियन टन रहा।
नवीनतम सरकारी अनुमानों के अनुसार, यूक्रेन में इस वर्ष लगभग 49.5 मिलियन टन अनाज होने की उम्मीद है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story