विश्व
फिर से शुरू होगा यूक्रेन का 'अनाज गलियारा': यूक्रेनी मीडिया
jantaserishta.com
13 April 2023 9:14 AM IST

x
फाइल फोटो
कीव (आईएएनएस)| ब्लैक सी ग्रेन इनिशिएटिव के तहत यूक्रेन का 'ग्रेन कॉरिडोर' अपना काम फिर से शुरू करेगा। यह जानकारी सरकारी मीडिया ने दी। इंटरफैक्स-यूक्रेन समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, संयुक्त समन्वय केंद्र (जेसीसी) के भीतर गहन चर्चा के बाद, संयुक्त राष्ट्र और तुर्की द्वारा समर्थित नियमित निरीक्षण 12 अप्रैल को फिर से शुरू करने की योजना है। दुजारिक ने कहा कि 50 जहाज यूक्रेनी बंदरगाहों पर जाने के लिए इंतजार कर रहे हैं।
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच वैश्विक बाजारों में आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पिछले साल 22 जुलाई को रूस और यूक्रेन ने अनाज और उर्वरक निर्यात पर तुर्की और संयुक्त राष्ट्र के साथ अलग से इस्तांबुल में एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए।
अब तक, यूक्रेन ने ब्लैक सी ग्रेन इनिशिएटिव के तहत 27.5 मिलियन टन से अधिक खाद्य पदार्थो का निर्यात किया है।
यह सौदा शुरू में 120 दिनों के लिए प्रभावी था, जिसे नवंबर 2022 और मार्च 2023 में नवीनीकृत किया गया था।
Tagsयूक्रेनअनाज गलियारायूक्रेनी मीडियायुद्धयूक्रेन युद्धukrainegrain corridorukrainian mediawarukraine war
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





