विश्व

सुरक्षाबलों के $1,000 का अतिरिक्त भुगतान करेगी यूक्रेन की सरकार, जानिए वजह

jantaserishta.com
8 March 2022 8:57 AM IST
सुरक्षाबलों के  $1,000 का अतिरिक्त भुगतान करेगी यूक्रेन की सरकार, जानिए वजह
x

नई दिल्ली: यूक्रेन मार्शल लॉ के तहत सिपाहियों, पुलिस, नेशनल गार्ड और अन्य सैन्य व आपातकालीन सेवाओं के कर्मचारियों को $1,000 मासिक भुगतान करने का ऐलान किया गया है. यूक्रेनी मीडिया के मुताबिक सरकार ने ये फैसला किया है.

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की करेंगे यूके की संसद को संबोधित
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की मंगलवार को रात 10:30 बजे यूके हाउस ऑफ़ कॉमन्स में भाषण देंगे. बता दें कि जब से जंग शुरू हुई है तब से जेलेंस्की यूएन को संबोधित करने के साथ ही देश को भी कई बार वीडियो मैसेज दे चुके हैं.
रूस पर बढ़ा पाबंदियों का दायरा, जापान ने भी बंद किया एक्सपोर्ट
रूस पर प्रतिबंधों का दौर जारी है. बता दें कि अब जापान ने भी रूस पर पाबंदी लगा दी है. बता दें कि जापान ने रूस को तेल शोधन उपकरणों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है. जापान की ओर से कहा गया है कि वह अब रूस को तेल शोधन के उपकरण मुहैया नहीं कराएगा.
रूस के विदेश मंत्री से मिलेंगे यूक्रेन के विदेश मंत्री कुलेबा
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्री कुलेबा ने कहा कि वह गुरुवार को अपने रूसी समकक्ष लावरोव से मिलेंगे. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह यूक्रेनी और रूसी राष्ट्रपतियों के बीच सीधी बातचीत का प्रस्ताव देंगे. क्योंकि वहां पुतिन ही हैं जो कि अंतिम निर्णय लेते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story