व्यापार

यूक्रेन की जीडीपी अक्टूबर में साल-दर-साल गिरती है 39 प्रतिशत

jantaserishta.com
11 Nov 2022 3:13 PM IST
यूक्रेन की जीडीपी अक्टूबर में साल-दर-साल गिरती है 39 प्रतिशत
x
कीव (आईएएनएस)| यूक्रेन के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में अक्टूबर में सालाना आधार पर 39 फीसदी की गिरावट आई है, जो पिछले महीने 35 फीसदी गिर गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पहली उपप्रधानमंत्री और अर्थव्यवस्था मंत्री यूलिया सिव्रीडेंको ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि यूक्रेन के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर रूस के लगातार हमले आर्थिक मंदी के पीछे थे।
सिव्रीडेंको ने कहा, सरकार का अनुमान है कि जनवरी-सितंबर की अवधि में, यूक्रेन की जीडीपी में 30 फीसदी की गिरावट आई है।
उन्होंने कहा कि यूक्रेन में बड़े पैमाने पर बिजली गुल करने वाले हमले जारी रहते हैं, तो देश की अर्थव्यवस्था में साल के अंत तक बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।
साथ ही गुरुवार को स्टेट स्टैटिस्टिक्स सर्विस ने कहा कि यूक्रेन में मुद्रास्फीति पिछले महीने सालाना आधार पर बढ़कर 26.6 फीसदी हो गई।
मासिक आधार पर अक्टूबर में उपभोक्ता कीमतों में 2.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
यूक्रेन के नेशनल बैंक के अनुसार, 2022 के अंत में मुद्रास्फीति 30 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है, जबकि पिछले वर्ष में यह 10 प्रतिशत थी।
चल रहे युद्ध के मद्देनजर, बैंक के पूवार्नुमान के अनुसार, यूक्रेन की अर्थव्यवस्था में इस वर्ष 31.5 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story