विश्व
2022 में यूक्रेन की अर्थव्यवस्था में आई 29.1 प्रतिशत की गिरावट
jantaserishta.com
14 April 2023 10:10 AM IST

x
कीव (आईएएनएस)| रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण यूक्रेन की अर्थव्यवस्था में पिछले साल रिकॉर्ड 29.1 फीसदी की गिरावट आई। है। सांख्यिकी एजेंसी ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में कहा कि 2022 की चौथी तिमाही में, देश की वास्तविक जीडीपी 31.4 प्रतिशत गिर गई, जो जुलाई-सितंबर में 30.6 प्रतिशत थी। इसमें कहा गया है कि 2022 की दूसरी और पहली तिमाही में जीडीपी में क्रमश: 36.9 फीसदी और 14.9 फीसदी की कमी आई है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल यूक्रेनी अर्थव्यवस्था को निर्माण क्षेत्र में 67.6 प्रतिशत की गिरावट और विनिर्माण उत्पादन में 43.1 प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा।
2022 में खनन और उत्खनन उद्योगों में 32.2 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि कृषि, वानिकी और मछली पकड़ने में 28.4 प्रतिशत की गिरावट आई।
यूक्रेनी अर्थव्यवस्था ने 2021 में 3.4 प्रतिशत की वृद्धि देखी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





