यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय पर हमला, रूसी सेना बरपा रही कहर, देखें लाइव वीडियो

नई दिल्ली: रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच जंग की शुरुआत हो चुकी है और दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे को भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के हमले के ऐलान के बाद यूक्रेन के साथ युद्ध (Russia-Ukraine War) की शुरुआत हुई. रूसी सैनिकों ने इसके बाद यूक्रेन की ओर बढ़ना शुरू किया. यूक्रेन के बॉर्डर गार्ड ने कहा है कि रूस के जमीनी सेनाओं ने कई दिशाओं से यूक्रेन में हमला शुरू किया. रूसी टैंक और अन्य भारी उपकरण कई उत्तरी क्षेत्रों के साथ-साथ दक्षिण में क्रीमिया प्रायद्वीप (Crimea) से यूक्रेन में घुस आए. इसके बाद दोनों पक्ष के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई है.
#WATCH Smoke rises from the territory of the Ukrainian Defence Ministry's unit in Kyiv
— ANI (@ANI) February 24, 2022
(Source: Reuters) pic.twitter.com/fi9yXrm4o0
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





