विश्व

यूक्रेन का रूस पर साइबर अटैक, कई रूसी सरकारी वेबसाइट पर हमला

jantaserishta.com
25 Feb 2022 9:41 AM IST
यूक्रेन का रूस पर साइबर अटैक, कई रूसी सरकारी वेबसाइट पर हमला
x

Ukriane- Russia Conflict Update: रूस-यूक्रेन सीमा पर शुरू हुआ विवाद अब युद्ध का रूप ले चुका है. दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गए है. रूस ने यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है. अब दोनों देशों में अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. इन तमाम दावों के बीच खबर आ रही है कि यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सेना घुस चुके हैं. बताया जा रहा है रूस की सेना बहुत जल्‍द यूक्रेन की राजधानी कीव को अपने कब्‍जे में ले सकती है. इसके अलावा कल से ही यूक्रेन के आसमानों में रूस का हेलीकॉप्टर मंडरा रहा है. दोनों देशों के बीच बन रहे इन हालातों ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है.

यूक्रेन ने रूस पर साइबर अटैक किया है. जानकारी के मुताबिक कई रूसी सरकारी वेबसाइट को निशाना बनाया गया है.
यूक्रेन ने रूस के 800 से ज्यादा सैनिक मार गिराने का किया दावा
रूसी और यूक्रेन की सेना के बीच जंग जारी है. इस बीच यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि उन्होंने युद्ध के दौरान रूस के 800 से ज्यादा सैनिकों को मार गिराया है. इसके अलावा उन्होंने रूस के 7 विमान और 6 हेलीकॉप्टर को भी शॉट डाउन किया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story