विश्व

यूक्रेन का रूस के 2800 सैनिकों को मारने का दावा गिराया, 80 टैंक भी किए तबाह

Admin Delhi 1
25 Feb 2022 5:37 PM GMT
यूक्रेन का रूस के 2800 सैनिकों को मारने का दावा  गिराया, 80 टैंक भी किए तबाह
x

यूक्रेन और रूस के बीच जारी संघर्ष लगातार तेज होता जा रहा है। दोनों देशों के बीच जारी युद्ध के दूसरे यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि, यूक्रेन पर हमले के दौरान रूसी सेना ने लगभग 2,800 सैनिक मारे गए हैं और 80 टैंक तबाह हो गए हैं। इससे पहले यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि यूक्रेन के साथ संघर्ष में अब तक 1,000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए हैं। अब नए आंकड़ों के मुताबिक ये संख्या 2800 हो गई है। उप रक्षा मंत्री हन्ना मलयार ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन पर हमले के दौरान रूसी सेना ने लगभग 2,800 सैनिक मारे गए है और 80 टैंक तहस-नहस कर दिया गया है। उप रक्षा मंत्री ने अपने फेसबुक पेज पर जानकारी देते हुए कहा कि, रूसी सैनिकों ने लगभग 516 बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, 10 विमान और सात हेलीकॉप्टर भी खो दिए हैं। रूस ने यूक्रेन के शहरों और सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं। तीन तरफ से सैनिकों और टैंकों को भेजने के बाद रूस ने शुक्रवार को राजधानी के बाहरी इलाके में आक्रमण की कार्रवाई तेज कर दी।

यूक्रेन पर हमला करने के बाद हमले के दूसरे दिन शुक्रवार कोकई जगह दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने हैं और भारी हथियारों से एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। तड़के रूस की ओर से कीव पर मिसाइल हमले किए गए। इन हमलों में कीव के रिहायशी इलाकों को भी नुकसान पहुंचा। कीव की उत्तर-पश्चिम सीमा पर यूक्रेन के सैनिकों ने रूस की कीव में घुसने की कोशिशों को नाकाम करने के लिए इवांकीव नदी पर बने एक पुल समेत तीन पुलों को ढहा दिया।


वहीं काला सागर में यूक्रेन के स्नैक आइलैंड पर रूसी सेना के सामने सरेंडर करने से इनकार करने पर रूसी युद्धपोत ने यूक्रेन के 13 सैनिकों को बम से उड़ा दिया गया और इस द्वीप पर कब्जा कर लिया। उधर रूस के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसके बलों ने कीव के उत्तर-पश्चिम में सिर्फ सात किलोमीटर (चार मील) की दूरी पर स्थित रणनीतिक होस्टोमेल हवाई क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है, और इस क्षेत्र में पैराट्रूपर्स उतरे हैं।



Next Story