विश्व

यूक्रेन का बड़ा दावा: कीव से रूसी सेना गई, रूसी ईंधन डिपो पर हमले से किया इनकार!

jantaserishta.com
2 April 2022 3:55 PM IST
यूक्रेन का बड़ा दावा: कीव से रूसी सेना गई, रूसी ईंधन डिपो पर हमले से किया इनकार!
x

कीव: यूक्रेन का कहना है कि कीव से रूसी सेना जा चुकी है. वहां बाजार खुल गए हैं. वहीं, मारियूपोल और खारकीव में रूसी सेना ने बुरी तरह से तबाही मचाई है.

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूसी ईंधन डिपो पर हमले को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है. जेलेंस्की ने कहा कि वो कमांडर इन चीफ के रूप में जारी किए गए किसी भी आदेश पर चर्चा नहीं करने चाहते हैं. बता दें कि शुक्रवार को यूक्रेन ने रूस में घुसकर पहली बार हवाई हमला कर उसका एक तेल डिपो उड़ा दिया था. बेलगोरोद शहर में दो एमआई-24 हेलिकॉप्टरों ने यह सैन्य कार्रवाई की थी. हमले के बाद बेलगोरोद क्षेत्र के गवर्नर व्याचेसलाव ग्लोदकोव ने बताया कि यूक्रेनी हेलिकॉप्टर के जरिए दागी गईं एस-8 मिसाइलों ने शहर के तेल भंडार केंद्र को निशाना बनाया. इसके बाद डिपो में जबरदस्त आग लग गई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story