विश्व
यूक्रेन को इस सप्ताह ईयू से 3 अरब यूरो मिलेंगे: प्रधानमंत्री
jantaserishta.com
17 Jan 2023 9:09 AM IST

x
कीव (आईएएनएस)| यूक्रेन को इस सप्ताह यूरोपीय संघ (ईयू) से तीन अरब यूरो (करीब 3.25 अरब डॉलर) की नई वित्तीय सहायता मिलने वाली है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन के प्रधानमंत्री डिन्यास शिम्हल ने टेलीग्राम पर लिखा कि यूक्रेन और यूरोपीय संघ ने कीव के लिए 18 बिलियन यूरो (लगभग 19.5 बिलियन डॉलर) के मैक्रो-फाइनेंशियल प्रोग्राम के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। शिम्हल ने कहा कि इस साल रूस के साथ चल रहे युद्ध के बीच इस फंड से यूक्रेन को आर्थिक स्थिरता बनाए रखने और सभी महत्वपूर्ण खचरें को कवर करने में मदद मिलेगी।
देश के केंद्रीय बैंक के अनुसार, 2022 में, यूक्रेन को 32.1 बिलियन डॉलर की अंतरराष्ट्रीय सहायता मिली, जिसमें से 8 बिलियन डॉलर ईयू से आया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





