विश्व
यूक्रेन एक साल के भीतर यूरोपीय संघ में होना चाहता है शामिल
jantaserishta.com
31 March 2023 9:01 AM IST

x
कीव (आईएएनएस)| यूक्रेन के विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा ने कहा है कि सदस्यता वार्ता शुरू होने के एक साल के भीतर यूक्रेन यूरोपीय संघ (ईयू) में शामिल होना चाहता है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इंटरफैक्स-यूक्रेन समाचार एजेंसी ने कुलेबा के हवाले से कहा, हमारा लक्ष्य 2023 में यूरोपीय संघ की सदस्यता वार्ता शुरू करना है। मुझे लगता है कि यूक्रेन को पूर्ण सदस्य बनने में लगभग एक साल लगेगा।
मंत्री ने जोर देकर कहा कि यूक्रेन सदस्यता के लिए यूरोपीय संघ द्वारा रखे गए शर्तो को किसी की अपेक्षा से कहीं अधिक तेजी से पूरा कर रहा है।
जून 2022 में, यूरोपीय संघ के नेताओं ने यूक्रेन को ब्लॉक में सदस्यता के लिए एक उम्मीदवार के रूप में स्वीकार किया।
यूरोपीय आयोग ने परिग्रहण वार्ता शुरू करने के लिए यूक्रेन द्वारा पूरी की जाने वाली सात शर्तो को सामने रखा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





