विश्व

यूक्रेन चाहता है शांति शिखर सम्मेलन का आयोजन: वित्त मंत्री

jantaserishta.com
27 Dec 2022 9:18 AM IST
यूक्रेन चाहता है शांति शिखर सम्मेलन का आयोजन: वित्त मंत्री
x
कीव (आईएएनएस)| यूक्रेन के विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा ने कहा कि कीव फरवरी के अंत तक यूक्रेन के लिए शांति योजना पर चर्चा के लिए एक शिखर सम्मेलन आयोजित करने पर विचार कर रहा है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार इंटरफैक्स-यूक्रेन समाचार एजेंसी ने कुलेबा के हवाले से कहा, संयुक्त राष्ट्र इस शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए सबसे अच्छा मंच हो सकता है।
कुलेबा ने कहा कि उनका मानना है कि रूस शांति वार्ता के लिए तैयार नहीं है, हालांकि मंत्री ने कहा कि युद्ध के मैदान और बातचीत की मेज पर की गई कार्रवाइयों के परिणामस्वरूप हर युद्ध समाप्त होता है।
संयुक्त राज्य अमेरिका में यूक्रेनी राष्ट्रपति ब्लादिमिर जेलेंस्की की हालिया यात्रा पर टिप्पणी करते हुए कुलेबा ने कहा कि वह इसके परिणामों से संतुष्ट हैं।
जेलेंस्की ने पिछले महीने इंडोनेशिया में जी20 शिखर सम्मेलन में रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक शांति योजना पेश की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story