विश्व

यूक्रेन-US खनिज समझौते पर जल्द होगा हस्ताक्षर

Riyaz Ansari
16 April 2025 8:31 PM IST
यूक्रेन-US खनिज समझौते पर जल्द होगा हस्ताक्षर
x

World वर्ल्ड; यूक्रेन और अमेरिका के बीच खनिज समझौते को लेकर बातचीत में प्रगति हुई है और जल्द ही एक मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। यह जानकारी यूक्रेन की प्रथम उपप्रधानमंत्री ने दी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समझौते को रूस के साथ चल रहे युद्ध को समाप्त करने और अमेरिका द्वारा दी गई सैन्य सहायता की भरपाई का जरिया मानते हैं। हालांकि, राष्ट्रपति ज़ेलेन्स्की ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वे इस सैन्य सहायता को ऋण के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे।

स्विरीदेंको ने बताया कि दोनों देशों की तकनीकी और कानूनी टीमों ने ड्राफ्ट समझौते में बदलाव करते हुए अच्छा समन्वय किया है। यह मेमोरेंडम दोनों देशों के बीच आगे बढ़ने का पहला कदम होगा।

ट्रंप प्रशासन द्वारा प्रस्तावित नए समझौते में यूक्रेन की संसाधनों से होने वाली आय का एक हिस्सा संयुक्त निवेश कोष में डालने की शर्त शामिल है। यह समझौता यूक्रेन की संसद से पारित होना बाकी है

Next Story
null