
x
कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि पायलटों के प्रशिक्षण के बाद यूक्रेन को कम से कम 42 एफ-16 लड़ाकू विमान मिलेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जेलेंस्की ने रविवार को आइंडहोवन में डच सैन्य अड्डे पर नेदरलैंड्स के प्रधानमंत्री मार्क रुते के साथ बैठक के बाद एक टेलीग्राम पोस्ट में लिखा, "एफ-16, एक निर्णायक समझौता... धन्यवाद, नीदरलैंड्स।"
ज़ेलेंस्की ने कहा, एफ-16 लड़ाकू विमान यूक्रेन को अपनी वायु रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करेंगे। शनिवार को यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेज़निकोव ने कहा कि यूक्रेनी पायलटों और सहायक कर्मचारियों के लिए एफ-16 प्रशिक्षण शुरू हो गया है। रेज़निकोव ने कहा, प्रशिक्षण कार्यक्रम कम से कम छह महीने तक चलेगा।
Tagsएफ-16 लड़ाकू विमानएफ-16यूक्रेनवलोडिमिर ज़ेलेंस्कीF-16 fighter planeF-16UkraineVolodymyr Zelensky
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





