विश्व

यूक्रेन हैरान, पुतिन ने लिया ये बड़ा फैसला

jantaserishta.com
25 Aug 2022 6:40 PM IST
यूक्रेन हैरान, पुतिन ने लिया ये बड़ा फैसला
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मॉस्को: यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध के बीच रूस ने खुद को और ज्यादा मजबूत बनाने की तैयारी में लगा हुआ। इसके तहत उसने अपनी सेना में और ज्यादा सैनिकों की भर्ती करने की योजना बनाई है। रूसी राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन ने गुरुवार को इसके लिए एक डिक्री साइन की है। अब रूसी सेना सेना में जवानों की संख्या 20 लाख से ज्यादा हो जाएगी। 137,000 जवानों की बढ़ी हुई संख्या अगले साल एक जनवरी से लागू हो जाएगी।

रूसी सेना में भर्ती की खबर यूक्रेन के उस दावे के बाद आई है, जिसमें उसने बताया है कि हालिया युद्ध के दौरान 100 से ज्यादा रूसी सैनिकों की मौत हुई है। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को छह से सात महीने हो चुके हैं। इसके बावजूद यह युद्ध अभी तक किसी निर्णायक मोड़ पर नहीं पहुंच सका है।
इस बीच रूस में जवानों की भर्ती की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शंस आने लगे हैं। जिस तरह से यूजर्स कमेंट कर रहे हैं, उससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि लोग रूस के इस फैसले को लेकर बहुत अधिक उत्साहित नहीं हैं। एक यूजर लिखा कि इसका मतलब है कि पुतिन के सैनिक इस युद्ध में मारे जा रहे हैं। इससे तो यही लगता है कि यूक्रेन उन्हें भारी नुकसान पहुंचा रहा है। वहीं एक अन्य यूजर ने इस पर गुस्सा करते हुए लिखा है कि एक अदूरदर्शितापूर्ण निर्णय के चलते टैक्सपेयर्स की जेब पर बोझ पड़ेगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story