विश्व
यूक्रेन ने यूरोपीय संघ के एकल बाजार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किया समझौता
jantaserishta.com
3 Feb 2023 9:48 AM IST

x
कीव (आईएएनएस)| यूक्रेन ने 4.2 बिलियन यूरो (लगभग 4.59 बिलियन डॉलर) के बजट के साथ यूरोपीय संघ के एकल बाजार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह जानकारी सरकारी प्रेस सेवा ने दी है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेनी सरकार और यूरोपीय आयुक्तों के कॉलेज के बीच संयुक्त परामर्श के दौरान कीव में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
समझौते पर टिप्पणी करते हुए यूक्रेनी प्रधान मंत्री डेनिस शिम्हाल ने कहा कि यह हरित और डिजिटल संक्रमण सुनिश्चित करके यूक्रेनी व्यवसायों की प्रतिस्पर्धात्मकता को विकसित करने में मदद करेगा।
यूक्रेन और यूरोपीय संघ ने फरवरी 3 के लिए यूक्रेन-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन से पहले अपने परामर्श में नवीकरणीय गैसों के क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी भी शुरू की।
गौरतलब है कि सिंगल मार्केट प्रोग्राम ईयू फंडिंग प्रोग्राम है, जिसका उद्देश्य व्यवसायों की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देना है। ईयू आंतरिक बाजार को अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने में मदद करना और कोविड-19 महामारी से यूरोप की रिकवरी सुनिश्चित करना है।
Tagsयूरोपीय संघयूक्रेनयूक्रेन न्यूज़यूक्रेन युद्धएकल बाजार कार्यक्रमसमझौताEuropean UnionUkraineUkraine NewsUkraine WarSingle Market ProgramAgreement
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





