विश्व

यूक्रेन रूस युद्ध: 100,000 यूक्रेनी शरणार्थियों को स्वीकार करेगा अमेरिका, लाखों की संख्या में लोगों को अपना घर छोड़कर भागना पड़ा

jantaserishta.com
27 March 2022 10:36 AM IST
यूक्रेन रूस युद्ध: 100,000 यूक्रेनी शरणार्थियों को स्वीकार करेगा अमेरिका, लाखों की संख्या में लोगों को अपना घर छोड़कर भागना पड़ा
x

कीव: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने 26 मार्च को ट्विटर के माध्यम से कहा कि "युद्ध के बीच अपनी जान बचा कर भागने वाले यूक्रेनी शरणार्थियों की मदद करने के लिए अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका पर भरोसा कर सकते हैं. "

बाइडेन ने पुतिन की निंदा की
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस के व्लादिमीर पुतिन की निंदा की. उन्होंन कहा कि दुनिया को उदार लोकतंत्र के लिए क्रूर निरंकुश शासक नहीं चाहिए. उन्होंने यूरोप की चार दिवसीय यात्रा के दौरान कहा कि भगवान के लिए, यह आदमी सत्ता में नहीं रह सकता.
यूक्रेन ने रूस के 16,400 जवानों को मार गिराया है
द कीव इंडिपेंडेंट के ट्वीट के मुताबिक, अब तक यूक्रेन ने रूस के 16,400 जवानों को मार गिराया है. जबकि 117 प्लेन, 127 हेलिकॉप्टर्स, 575 टैंक, 293 आर्टिलरी, 1640 बख्तरबंद गाड़ियों, 91, एमएलआरएस और 7 नावों को तबाह कर दिया है. इसके अलावा 56 यूएवी, 51 एंटी एयरक्राफ्ट वॉरफेयर, 2 खास उपकरण, 1,131 व्हीकल्स, 73 फ्यूल टैंक भी नेस्तनाबूद कर दिए हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story