विश्व

यूक्रेन-रूस तनाव: NATO चीफ ने दिया बड़ा बयान

jantaserishta.com
20 Feb 2022 8:13 AM IST
यूक्रेन-रूस तनाव: NATO चीफ ने दिया बड़ा बयान
x

वॉशिंगटन: रूस ने भले ही कहा हो कि वह यूक्रेन बॉर्डर से अपने सैनिकों को वापस बुला रहा है लेकिन अमेरिका ने उसकी बात पर भरोसा नहीं किया। NATO के एक अधिकारी ने कहा कि अब स्टाफ को यूक्रेन की राजधानी से पश्चिमी शहर लीव में शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा बेल्जियम में भी अधिकारियों को भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा, हमारे कर्मचारियों की सुरक्षा बहुत जरूरी है इसलिए उन्हें कीव से लीव और ब्रुसेल्स में शिफ्ट किया गया है।

कई अन्य पश्चिमी देशों ने पहले ही अपने राजनयिकों को कीव से हटाकर दूसरे शहर भेज दिया है। लीव शहर पोलैंड के बॉर्डर पर है और इसके आसपास रूस की सेना नहीं है। वहीं बुसेल्स में NATO का हेडक्वार्टर भी है। अमेरिका की अगुआई वाले NATO और जो बाइडन ने कहा था, रूस कुछ ही हफ्ते में यूक्रेन को निशाना बनाने जा रहा है और पहला टारगेट कीव हो सकता है।
यूक्रेन NATO का सदस्य नहीं है और यहां इसकी कोई फोर्स भी नहीं है। हालांकि 1990 के बाद से कीव में NATO ने अपने दो दफ्तर बनाए थे। एक दफ्तर इसलिए बनाया गया था ताकि नाटो और यूक्रेन सरकार के बीच संवाद स्थापित हो सके और रक्षा, सुरक्षा के मामले पर ध्यान रखा जा सके।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story