विश्व

रूस के खिलाफ अंतरराष्‍ट्रीय न्यायालय पहुंचा यूक्रेन, युद्ध के बीच बड़ा कदम उठाया

jantaserishta.com
27 Feb 2022 5:08 PM IST
रूस के खिलाफ अंतरराष्‍ट्रीय न्यायालय पहुंचा यूक्रेन, युद्ध के बीच बड़ा कदम उठाया
x

नई दिल्ली: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने एलान किया है कि उनकी तरफ से अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में रूस के खिलाफ याचिका डाली गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि रूस ने युद्ध के बहाने मासूम नागरिकों के खिलाफ नरसंहार किया है। यूक्रेन ने रूस को सैन्य कार्रवाई रोकने का आदेश और सजा देने की मांग उठाई है। बताया गया है कि रूस के खिलाफ इस याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई हो सकती है।

यूक्रेन से 43 हजार नागरिक भागकर रोमानिया पहुंचे
रूस के हमले के बीच यूक्रेन के नागरिकों का पलायन जारी है। अब तक 43 हजार से ज्यादा यूक्रेनी नागरिक रोमानिया भाग चुके हैं। यूक्रेन की बॉर्डर पुलिस के डेटा के मुताबिक, चार जमीनी बॉर्डर के जरिए लोगों का रोमानिया जाना अभी भी बाकी है। इसके अलावा कई और लोग बुल्गारिया और हंगरी तक जाने को मजबूर हुए हैं।
भारत में पोलैंड के राजदूत ने बताया कि यूक्रेन में रूसी आक्रमण से बचकर आने वाले सभी भारतीय छात्रों को बिना किसी वीजा के प्रवेश करने की अनुमति दे रहा है पोलैंड

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story