विश्व

यूक्रेन के राष्ट्रपति का बड़ा दावा, चेचन रशियन गार्ड की पूरी कॉलम को नष्ट किया गया

jantaserishta.com
27 Feb 2022 9:24 AM IST
यूक्रेन के राष्ट्रपति का बड़ा दावा, चेचन रशियन गार्ड की पूरी कॉलम को नष्ट किया गया
x

नई दिल्ली: यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दावा किया है की चेचन रशियन गार्ड की पूरी कॉलम को नष्ट किया गया है.

यूट्यूब ने उठाया यह कदम
यूट्यूब ने भी रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं। यूट्यूब ने रूसी चैनलों के यूट्यूब पर आने वाले ऐडवर्टीजमेंट से मिलना वाला पैसा देना बंद कर दिया है।
यूक्रेन का दावा, रूस की सेना को पहुंचाया बड़ा नुकसान
एक तरफ रूस आक्रमण कर रहा है तो दूसरी तरफ यूक्रेन ने भी दावा किया है कि उसने 3500 रूसी सैनिकों, 14 विमानों औऱ 8 हेलिकॉप्टरों को ढेर कर दिया है। यूक्रेन ने विमान गिराने की तस्वीरें भी जारी की हैं। रात में यूक्रेन और रूस के बीच का युद्ध और भी भीषण हो गया था।
जो बाइडन ने दिया बड़ा बयान
अमेरिका और यूरोपीय यूनियन ने रूस पर कई प्रतिबंधों का ऐलान किया है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि इन प्रतिबंधों का एक मात्र विकल्प तीसरा विश्वयुद्ध है। एक इंटरव्यू में बाइडन ने कहा कि रूस के खिलाफ युद्ध लड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा दूसरा विकल्प यह है कि जो भी देश अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन न करे, उसको कीमत चुकानी पड़े।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story